मऊ। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान के निर्देशन और एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में हलधरपुर थाने की पुलिस ने लापता दो किशोरियों और शहर कोतवाली पुलिस ने लापता एक किशोरी को 24 घंटे के अंदर खोज निकाला है। हलधरपुर के एक गांव की दो नाबालिग चचेरी बहनें घर से दूध लेने के बहाने निकलीं और घर वापस नहीं लौटी। परिवारीजन आसपास तथा अपने रिस्तेदारों में पता किये लेकिन उनका पता नहीं चलने पर 25 सितंबर की शाम थाना हलधरपुर पर गुमशुदगी दर्ज करायी। सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। चूंकि दोनों लड़कियां नाबालिग थी, उनके संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हलधरपुर की पुलिस ने मऊ, गाजीपुर, बलिया के संभावित स्थानों पर लगातार तलाश करना शुरू किया। दोनों नाबालिगों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों लड़कियां कोतवाली क्षेत्र के चौथी मील के पास अपने रिश्तेदार के घर पर हैं। इस सूचना पुलिस परिजनों संग रिश्तेदार के यहां सकुशल मिली। पूछताछ में किशोरियों ने बिना बताए अपने रिश्तेदार के यहां आने की बात स्वीकारी।
उधर कोतवाली पुलिस को सायं सूचना मिली क्षेत्र के एक कॉलोनी की एक किशोरी बिना बताये घर से कही चली गई है। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली। लड़की के पिता की लिखित सूचना पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दिया। खोजबीन के दौरान रेलवे पुलिस चारबाग लखनऊ प्रभारी द्वारा जरिये टेलीफोन अवगत कराया कि मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र की एक लड़की यहां आई हुई। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस की एक टीम तत्परता दिखाते हुए लखनऊ रवाना हो गई और लड़की को सकुशल वापस लाई। तीनों लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।