दो अंतर्जनपदीय बदमाशों के जिले में लूट की घटना को अंजाम देने की खबर मुखबिर से मिलने के बाद एसओजी, स्वाट टीम और सरायलखंसी और कोतवाली थाने की पुलिस ने वनदेवी रोड के पास घेराबंदी शुरू की। दोनों बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई।
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के वनदेवी रोड पर मंगलवार की भोर में लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे दो शातिर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
दो अंतर्जनपदीय बदमाशों के जिले में लूट की घटना को अंजाम देने की खबर मुखबिर से मिलने के बाद एसओजी, स्वाट टीम और सरायलखंसी और कोतवाली थाने की पुलिस ने वनदेवी रोड के पास घेराबंदी शुरू की। दोनों बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई।
पुलिस टीम ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों की पहचान आजमगढ़ जनपद के मेहनगर थाना के दुर्जनपुर गांव निवासी निवासी साहुल कुमार और अनंत गाजीपुर जनपद के मरदह थाना के लहुरापुर गांव निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन
क्या कहती है पुलिस
अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि दोनों बदमाशों के पास से एक मोटरसाइकिल, तमंचा, कारतूस, बैग व चोरी का मोबाइल बरामद किया गया है। दोनों के जनपद के सरायलखंसी और कोतवाली थाना क्षेत्र में कुछ घटनाओं में शामिल होने की भी जानकारी मिली है। इस मामले में पुलिस द्वारा पूछताछ हो रही है। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे द्वारा पुलिस टीम को 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की गई।