फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न लगाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पुलिस ने शुक्रवार को मास्क न लगाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी रही। बिना मास्क के घूमने वाले 261 लोगों से पुलिस ने पौने आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला। बिना जरूरत रात में घूमने वाले प्रत्येक युवकों से पुलिस ने पांच पांच सौ रुपये जुर्माना वसूल किया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि अनलॉक-2 अनुपालन कराये जाने को लेकर जनपद के 30 हाट स्पाट सहित सभी 85 बैरियर प्वाइंटों पर शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान 6 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 188 के तहत मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस ने 1674 वाहनों को चेक किया जिसमें 110 वाहनों का चालान कर दिया। जबकि 1150 रुपये शमन शुल्क वसूले गये। इसके साथ ही मास्क न लगाने वाले 261 व्यक्तियों से सात हजार 800 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। रात में बेवजह घूमने वाले पांच व्यक्तियों से 2500 रुपये जुर्माना व दोपहिया वाहन पर पिछली सीट पर यात्रा करने वाले 151 व्यक्तियों से 10 हजार 500 रुपये सहित कुल 18 हजार 800 रुपये जुर्माना वसूला गया। जनपद में भीड़-भाड़ वाले जगहों, बैंकों, बाजारों व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें