मऊ। जिले में दो जगहों पर कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद हॉटस्पॉट बने क्षेत्रों में शुक्रवार को स्वास्थ्य टीमों ने सर्वे किया।18 टीमों ने 588 घरों का सर्वे करते हुए 3607 लोगों की जांच की गई। नगर के प्यारेपुरा कंटेनमेंट जोन में शुक्रवार को मेडिकल ऑफीसर डॉ. एमए खान के नेतृत्व में 12 टीमों ने महमूदपुरा में सर्वे किया।पांच सदस्यीय टीम ने 2596 लोगों की जांच की। टीम में फार्मासिस्ट प्रमोद दुबे, बाला साहेब, सिंपा राय, सोनू रानी राय आदि स्टॉफ मौजूद रहा। घोसी संवाददाता के अनुसार तहसील के मिर्जाजमालपुर गांव में सीएचसी प्रभारी डॉ. एसएन आर्या के नेतृत्व में छह टीमों 170 घरों का सर्वे करते हुए 1011 लोगों की जांच की। सर्वे में टीम को एक व्यक्ति संदिग्ध मिला। टीम में बीपीएम एजाज अहमद, एचईओ शिवकुमार, एजाज अहमद, प्रेमशीला, आनंद सोनकर, विधिचंद यादव आदि रहे।