फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: सड़क पर चला पुलिस का चेकिंग अभियान, वाहनों से काली फिल्म उतारी गई, हूटर पर तल्ख तेवर दिखाया

Wed, 02 Oct 2024 04:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ में पुलिस टीम ने सड़क पर चल रहे वाहनों की जांच की और नियमों के विरूद्ध चलने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान काली फिल्म उतारी गई, हूटर उतारे गए और ओवर लोडिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
मऊ में वाहन चेकिंग अभियान चलाते पुलिसकर्मी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ में सोमवार का दिन नियमों का ताक पर रख कर चलाने वाले वाहन चालकों के लिए परेशानी का दिन साबित हुआ। जब एसपी इलामारन जी के निर्देश पर 58 टीमों द्वारा 98 जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 1500 से ज्यादा ओवरलोड वाहन के साथ 745 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। वहीं 29 वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन



एसपी इलामारन जी ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण के आदेश के क्रम में सोमवार की देर शाम विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसको लेकर 58 टीमें गठित की गई थी,जिसके द्वारा नगर सहित घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना, मधुबन तहसील के 98 जगहों परअभियान चलाया गया। जिसमे 29 बसों का चालान 95000 जुर्माना के साथ 1 बस सीज की गई।

विज्ञापन


वहीं 102 टेम्पो का चालान जबकि 54 टेम्पो सीज किया गया। इसीक्रम में अवैध बस अड्डों /टेम्पो स्टैडो पर वसूली करने वाले कुल 16 स्थानों पर 344 वाहनों की चेकिंग की गई।जहां 1503 ओवरलोड वाहनों की जांच की गई, जिसमे 36 ट्रको का चालान जबकि 63 अन्य वाहनों का चालान 2800 जुर्माना व 15 वाहनों को सीज किया गया। 

काली फिल्म और हूटर लगे वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही में 14024 वाहन चेक किया गया। जिसमे काली फिल्म लगे 56 वाहनों का चालान व 20000 जुर्माना तथा 93 काली फिल्म उतरवाई गई तो हूटर लगे 3 वाहनों का चालान और 10000 जुर्माना के साथ 3 हूटर उतारा गया।

इसी तरह से दो पहिया एव चार पहिया वाहनों के नम्बर प्लेट पर जाति सूचक एव अन्य शब्द लगे 1506 वाहनों को चेक कर 33 चार पहिया वाहनों का चालान व 2000 जुर्माना व 3 सीज किया गया।वहीं 74 दो पहिया वाहनों का चालान 2000 जुर्माना एव 5 वाहन सीज किया गया।
विज्ञापन


बिना वैध अभिलेखों के 2864 चारपहिया वाहन की जांच करते हुए 203 वाहनों का चालान 75500 जुर्माना वसूल करने के साथ 29 वाहन सीज किया।जबकि बिना वैध अभिलेखों के 745 दोपहिया वाहनों का चालान, 102000 जुर्माना व 35 वाहन सीज किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें