फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 11 Sep 2024 10:39 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पांच युवकों के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसला कर ले गया उसके बाद अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
molestation case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पांच युवकों पर अपनी नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। घटना एक सितंबर की है।

विज्ञापन


यह है मामला
दर्ज मुकदमे के अनुसार, घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि एक सितंबर को कंधेरी गांव के रवि राजभर ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर धोखे से बुलाया। जहां उसने साथी गणेश, पंकज राजभर, वलस्टर, साविन के साथ डरा धमका कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 

घटना के संबंध में घोसी प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। एसपी इलामारन जी ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

48 घंटे में दूसरा मामला 

जिले में 48 घंटे में इस तरह का दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले रामपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने तीन युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप था कि कॉलेज जाते समय उसकी नाबालिग बेटी को दो पहिया बाइक पर जबरदस्ती बैठाकर तीन युवकों द्वारा एक सुनसान जगह ले जाया गया। जहां एक युवक ने दुष्कर्म किया। जबकि इस कृत्य में दो साथियों ने उसकी मदद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें