फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटिंग गिरोह का भंडाफोड़: छह शातिर गिरफ्तार, 16 मोबाइल, 4 लैपटॉप, 30 ATM कार्ड बरामद; ऐसे काम करता था गैंग

Thu, 18 Apr 2024 04:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

Mau News: यह गिरोह लोगों के खाते से विश्वास दिलाकर व फरेब छल द्वारा उसे असली के रूप में प्रयोग कर पैसे को बैंक के माध्यम से निकालता था। ऑनलाइन बेटिंग के माध्यम से कुछ लोगों द्वारा आईपीएल में भी पैसा लगवाते थे।
विज्ञापन
शातिरों की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : Mau
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के सरायलखंसी पुलिस ने बुधवार की देर शाम को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चांदमारी इमिलिया में पैसे का लेन-देन और लैपटॉप की अदला-बदली कर रहे 06 शातिरों को संदेह होने पर पकड़ा। 
विज्ञापन


पकड़े गए दुर्गेश गिरी पुत्र राजेश गिरी निवासी सेमरी जमालपुर थाना घोसी, दीपक कुमार वर्मा पुत्र चन्देश्वर प्रसाद निवासी तेज पुरवा सरन बिहार, पी रोहन कुमार पुत्र पी प्रभु कुमार, हिमांशू साहू पुत्र दानेश्वर निवासीगण जामुल दुर्ग छतीसगढ़, रोशन कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी चकजोहरा, धनरूवा पटना बिहार व विजय मुण्डा पुत्र स्व. कृष्ण मुण्डा निवासी बरकाकाना रामगढ़ झारखंड के रूप में हुई। 

विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री और नगर क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े गए सभी छह के कब्जे से 16 मोबाईल, 4 लैपटॉप, 30 एटीएम कार्ड, 15 चेकबुक, 48 सिम किट, 3 पासबुक के साथ 2 बाइक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

बताया कि पूछताछ के दौरान सभी ने बताया कि वह लोगों से मोबाइल व लैपटॉप के माध्यम से छलपूर्वक पैसा बैंक के माध्यम से लेते थे। चेकबुक, पासबुक भिन्न-भिन्न नामों का छल करने के लिए व उसे कूटरचित कर असली के रूप में प्रयोग करते थे।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय कर दिया। शातिरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रवीण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना सरायलखंसी, उनि प्रभात चन्द्र पाठक मनमोहन सिंह, सुनील यादव, लव कुमार, सुरजीत कुमार व पंकज कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें