फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं संग बैठक कर सीएम ने योजनाओं का जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित और लाभार्थियों को योजनाओं का प्रमाण पत्र देने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं का हाल जानकर उनकी समीक्षा किया। बैठक में आजमगढ मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ गोरखपुर क्षेत्र के भी पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सभी योजनाओं को हर हाल में धरातल पर उतारा जाएगा। 25 दिसंबर को हर ब्लाक में किसान सम्मेलन किया जाएगा। किसान सम्मेलन में सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभ और योजनाओं से प्रत्येक व्यक्ति को अवगत कराना है। ताकि सभी को पता चले कि यह लोक कल्याणकारी सरकार है। जो बिना भेद भाव के जन जन तक योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रही। बोले सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास ही हमारा ध्येय है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेताओं से इसका अनुसरण करने को कहा।
संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने सबसे पहले भारत माता की जय बोल लोगों में ऊर्जा का संचार किया। इसके बाद उन्होंने कहा धन्य है मऊ की धरती जहां के पंडित श्याम नारायण पांडेय ने हल्दी घाटी की रचना कर लोगों को राष्ट्र प्रेम की भावना से प्रेरित करने का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति मिशन के साथ महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए शुरु की गई योजनाओं को बताया। बोले प्रदेश में 97 हजार समूहों को चार सौ करोड़ रुपया देने का काम किया गया। इस धनराशि से हजारों महिलाएं रोजगार से जुड़ी। बोले एक महिला के जागरुक स्वावलंबी बनने से घरा की दशा बदल जाती है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में हुई उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें