फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी के नए तरीकों को लेकर पुलिस ने किया सचेत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। साइबर ठग और अपराधियों द्वारा लोगों को बहला कर ठग लिए जाने के मामले को लेकर पुलिस गंभीर हो गई है। उसने सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लोगों को ऐसे साइबर ठगों को पकड़वाने में मदद मांगी है।
विज्ञापन

कोतवाली के खैराबाद चौकी इंचार्ज राजेश कुमार प्रभाकर ने बताया कि क्षेत्र में बाइक सवार दो युवक विभिन्न गांव में लैपटॉप लेकर पहुंच रहे हैं। खुद को सरकारी विभाग का कर्मचारी बताकर लोगों का केवाईसी, पेंशन खाता, प्रधानमंत्री आवास आदि को अपडेट करने के नाम पर उनका आधार कार्ड और बैंक डिटेल हासिल कर ले रहे हैं। इसके बाद आसानी से उनके बैंक खातों से धनराशि निकाल रहे हैं। प्रभाकर ने लोगो को सचेत करते हुए कहा कि अगर संदिग्ध युवक किसी गांव में लैपटॉप या इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर पहुंच रहे हैं और केवाईसी के नाम पर बैंक डिटेल, आधार कार्ड या अंगूठा लगवाने का प्रयास करते हैं तो ऐसे युवकों को कड़ने का प्रयास करें। संभव हो तो उनका मोबाइल से फोटो और उनकी बाइक का नंबर की फोटो भी खींच ले। उन्होंने क्षेत्रवासियों से ऐसे अपराधी तत्वों पर कड़ी नजर रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें