फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पीएम की फोटो आपत्तिजनक हालत में मिली, चार हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। दोहरीघाट थाना क्षेत्र में सरयू नदी किनारे प्रधानमंत्री मोदी की फोटो शुक्रवार की शाम आपत्तिजनक हालत में मिली थी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने पर थाने में तैनात उप निरीक्षक अख्तर अली की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सीओ घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की फोटो के साथ आपत्तिजनक कृत्य से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ ने बताया कि चार संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके अतिरिक्त आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा अन्य स्रोतों से भी आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द आरोपियों का पता लगाया जाएगा। घटना में संलिप्त मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें