फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन का प्रयोग न करने की ली शपथ

विज्ञापन
नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति हेतु पालिका द्वारा निकाली गयी जन जागरण रैली में कचरा उठाते - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सिंगल यूज पॉलिथीन के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देशय से नगर पालिका ने बृहस्पतिवार को गाजीपुर तिराहा से जन जागरण जागरूकता रैली निकाली। अधिकारियों-कर्मचारियों ने लोगों से इसका इस्तेमाल न करने का संकल्प दिलाया। ईओ दिनेश कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इसका प्रयोग न करने की लोगों से अपील की। कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग हमारे स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है। प्लास्टिक 200 वर्षों तक नष्ट नहीें हो पाती है और किसी न किसी प्रकार यह क्षति पहुंचाती रहती है और वातावरण एवं समाज पर अपना कुप्रभाव डालती है। रैली गाजीपुर तिराहा होते हुए आजमगढ़ मोड़, रोडवेज, डीसीएसके पीजी कॉलेज तक गई। रैली में अवर अभियंता सीपी दूबे, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेंद्र कुमार ने दुकानदारों एवं अन्य लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

रैली में डीसी मनीष सिंह, डीएपीएम पियूष सिंह, अनित सिंह सहित सफाई नायक व सफाई कर्मचारियों के साथ नगर की सामजिक संस्थाओं के लोग भी शामिल रहे। वलीदपुर: प्लास्टिक मुक्त अभियान को लेकर बृहस्पतिवार को नगर पंचायत परिसर में महा शपथ ग्रहण के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर महासफाई का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद लोगों को प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव, चेयरमैन शमीमा अली, सलीम, शाहिद, राजेश सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें