फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैयालाल के हत्यारों को दी जाए फांसी

विज्ञापन
उदयपुर के मामले को लेकर नगर के बुनकर कालोनी में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते विश्व हिंदू परि - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। राजस्थान के उदयपुर में दो जेहादी कट्टरपंथियों द्वारा दर्जी का काम करने वाले कन्हैया लाल की गला काटकर हत्या करने के विरोध में विभिन्न हिंदू संगठनों ने राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि हत्यारों को फांसी दिया जाए। विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष भानु प्रकाश पांडेय ने कहा कि जेहादियों द्वारा इस प्रकार के कृत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान केदार नाथ वर्मा, शैलेश मौर्य, धमेंद्र भारद्वाज, तुषार उपाध्याय, विरेंद्र गुप्त उपस्थित रहें। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने भी हत्या के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि हत्या के पीछे साफ तौर पर विदेशी आतंकी गुट की साजिश है। यह घटना हिंदू जनमानस में आतंक और भय फैलाने के उद्देश्य से की गई है। हत्यारों को जल्द फांसी की सजा दी जाए।
विज्ञापन

संगठन के प्रांत संयोजक अभय सिंह ने कहा कि ऐसा कर कट्टरपंथी हिंदू समाज में भय और आतंक का माहौल बना रहे हैं। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें