मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा की अध्यक्षता में अभियोजन शाखा की समीक्षा बैठक बुधवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें जिलाधिकारी ने मजबूत तथ्यों के साथ पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने गैंगस्टर एक्ट, पशु तस्करी और शराब तस्करी में जब्त वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दियाा।
वहीं एआरटीओ को नीलामी को लेकर जब्त वाहनों का तत्काल मूल्यांकन करते हुए सूचना थाना अध्यक्षों को उपलब्ध कराने को भी कहा। वहीं पुलिस अधीक्षक इलमारन जी ने आगामी त्योहार मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने हेतु अभी से ही सारी तैयारियां पूर्ण करने को कहा जिससे त्योहार को सकुशल संपन्न कराया जा सके। इसके अलावा नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को चिह्नित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।