फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। लखनऊ स्थित इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बृहस्पतिवार को टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। भव्य आयोजन के गवाह जिले के 75 होनहार खिलाड़ी भी बनेंगे। समारोह में भागीदारी के लिए खेल अधिकारियों के नेतृत्व में खिलाड़ियों का दल बुधवार को तीन बसों से लखनऊ रवाना हुआ।
विज्ञापन

खेल और खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से लखनऊ में बृहस्पतिवार को टोक्यो ओलंपिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में भाग लेने के लिए उप जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल के नेतृत्व में 75 खिलाड़ियों का दल ( 50 बालक वर्ग तथा 25 बालिका खिलाड़ी) तीन बसों से लखनऊ के लिए रवाना हुआ। रवाना होने के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल रहा। ओलंपिक खिलाड़ियों के सम्मान के दौरान जिले के होनहार खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में उप जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इन प्रतिभाओं को सही प्लेटफार्म और उचित मार्गदर्शन के साथ प्रोत्साहन देना समाज और सरकार सबका दायित्व है।
टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। साथ ही भव्य आयोजन के गवाह बने जिले के होनहार खिलाड़ियों को भी सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें