फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पटिया धंसने से सड़क के बीचोबीच बना गड्ढा, मरम्मत के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। नगर पंचायत के ओडियना बाजार में सड़क के बीचोबीच नाले की पटिया टूटने से लोगों का आवागमन दुश्वार हो गया है। आए दिन बाइक और साइकिल सवार फंसकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने से नाराज कस्बेवासियों ने रविवार को ओड़ियाना बाजार में विरोध प्रदर्शन किया। जल्द पटिया की मरम्मत कराने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे सुभाष साहनी, बेचई गुप्ता, पवन मौर्य, सुदामा सोनकर, सतीश चौहान, मोहन सोनकर आदि लोगों ने बताया कि कोपागंज ओड़ियाना बाजार में क्षेत्र के सैकड़ो लोग प्रतिदिन खरीदारी करने आते हैं।
सब्जी मंडी होने से देर रात तक लोगों का आना जाना लगा रहता है। एक साल पहले सड़क के बीचोबीच नाले का पटिया धंसने से वहां बड़ा गड्ढा बन गया है। जिसके चलते लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। बाइक और ई-रिक्शा फंसने से बाजार में रोजाना घंटों जाम लग जाता है। हर रोज कोई न कोई गिरकर घायल होता रहता है। पूर्व में कई बार नगर पंचायत को प्रार्थनापत्र देकर पटिया निर्माण की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। धंसी हुई पटिया लोगों के लिए खतरा बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें