मऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 शुरू होने में 29 दिन ही शेष हैं लेकिन परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तैयारियां चल रही है। इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा मेें कक्ष निरीक्षक फोटो और मुहर लगी आईडी को गले में लटकाकर परीक्षा कराएंगे। बोर्ड परीक्षा में 84284 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 22 फरवरी से प्रस्तावित है। हाईस्कूल में 43066, इंटरमीडिएट में 41268 सहित 84284 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 113 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को भेज दी गई है। बोर्ड से फाइनल सूची जारी होनी है लेकिन बोर्ड परीक्षा से जुड़ी अन्य तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। छात्र संख्या और परीक्षा केंद्र के हिसाब से हर साल कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती है। पांच हजार से अधिक शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करते हैं।
परीक्षा के दौरान केंद्र पर सचल दस्ता तथा प्रशासनिक अधिकारियों की टीम निरीक्षण करने के लिए पहुंचती है। जांच पड़ताल में कई शिक्षकाें के पास पहचान पत्र नहीं मिलता है। अधिकारी पूछताछ शुरू कर देते हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए बोर्ड ने नई व्यवस्था शुरू किया है। नई व्यवस्था के तहत इस बार कक्ष निरीक्षकों को फोटो युक्त पहचान पत्र मुहर के साथ गले में लटकाना होगा। इससे पहचान जाहिर हो सके। निरीक्षण करने वाले अधिकारी भी भ्रमित नहीं होंगे।
जिले में बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी चल रही है। परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा। इस - देवेंद्र कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक