फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर की संभावना को लेकर चार सीएचसी पर बना पीकू वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह एलर्ट मोड में है। जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पीकू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) बनाया गया है। विभाग द्वारा इन पीकू वार्ड पर माक ड्रिल भी किया जा चुका है। जिला अस्पताल में पहले से ही पीकू वार्ड बनकर तैयार है। इसके साथ ही सभी पीकू वार्ड पर बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती भी कर दी गई है। चारों केद्रों पर चिकित्सकों की तैनाती के साथ उन्हें एलर्ट मोड पर रखा गया है।
विज्ञापन

जनपद के घोसी, दोहरीघाट, रतनपुरा और मुहम्मदाबाद गोहना स्थित सीएचसी पर 10-10 बेड के पीकू वार्ड बनकर तैयार हो चुके हैं। कोरोना के दूसरे लहर के दौरान सामने आई परेशानियों को देखते हुए विभाग स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने में लगा है। इसके तहत जिले में आईसीयू बेड की क्षमता 450 से बढ़ाकर 550 कर दी गई है। वहीं टड़ियांव में 100 बेड का नया अस्पताल भी पूरी तरह से बनकर तैयार है। जिला अस्पताल में पहले ही दस बेड के पीकू वार्ड को तीस बेड में तब्दील किया जा चुका है। कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए पीकू वार्ड में सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। ताकि इलाज में कोई परेशानी ना आए।
जिले के सभी सीएचसी पर 150 से अधिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर विभाग द्वारा भेज भी दिए गए हैं। इसके साथ ही जल्द ही जिले में बने चारों ऑक्सीजन प्लांट कार्य करने लगेंगे। चारों सीएचसी पर बने पीकू वार्ड को लेकर उसमें तैनात किए गए चिकित्सकों को एलर्ट मोड पर रहने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. श्याम नारायण दूबे ने बताया कि चार सीएचसी पर बन रहे पीकू वार्ड अब तैयार हैं। सभी पीकू वार्डों पर माक ड्रिल भी कराई गई है। कर्मचारी और चिकित्सक पूरी तरह एलर्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें