मधुबन (मऊ)। पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान उठाते हुए सोमवार को मॉ फूलन देवी के बैनर तले परिजनों ने निषाद समाज के सदस्यों के साथ तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। फूलनसेना ने एक सप्ताह पूर्व बौला पुल से तालरतोय जाने वाले सड़क पर मिले मृत मिले युवक के मामले का खुलासा न होने को लेकर नाराज थे। मांग की पुलिस इस मामले को शीघ्र ही खुलासा करें और इसमें कोई शामिल हो तो गिरफ्तार करें।
मॉ फूलन देवी बैनर के तले सोमवार को निषाद समाज के लोग तहसील मुख्यालय पहुंचकर पुलिस प्रशासन को लेकर नारेबाजी कर विरोध जताया।विरोध जता रही ककराडीह निवासी रमावती ने बताया कि बीते 20 दिसंबर को उसके बेटे बृजदेव साहनी 24 पुत्र वंशराम का शव बौला पुल से तालरतोय को जाने वाली सड़क पर संदिग्ध परिस्थिति में मिला था। कहा कि उसका बेटा स्थानीय थाना क्षेत्र के ब्रिगहपुर गांव निवासी अपने मामा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आया था।जहां गांव आते समय उसका शव संदिग्ध परिस्थिति में सड़क किनारे मिला। कहा कि उसके मुंह से झाग निकलता मिला, इसके अलावा गर्दन सूजी हुई थी। इससे साफ प्रतीत हो रहा है कि उसके बेटे की हत्या कर शव को फेंका गया है। इस मामलें में भाई ने पुलिस को तहरीर देते हुए हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग किया था । लेकिन एक सप्ताह बीतने के उपरांत भी स्थानीय पुलिस संवेदनहीन बनी रही। मांग की पुलिस इस मामले का जल्द से जल्द खुलासा करें और इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार करें।