फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54.25 लाख रूपए के विकास कार्यों का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में 54.25 लाख रुपये की लागत से पूरे हुए विकास कार्यों का लोकार्पण सोमवार को पालिकाध्यक्ष मु. तैय्यब पालकी ने किया। विभिन्न वार्डों में बने कवर्ड नाले, मिट्टी तथा सोलिंग, पोल और एलईडी लाइट लगाने के कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सभासद विनय कुमार सिंह, मु. ईस्माइल, सभासद प्रतिनिधि राजीव सैनी, अनिल मौर्या आदि रहे। वार्ड सभासदों ने पालिकाध्यक्ष द्वारा जनहित कार्य को कराने के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

सभासदों ने कहा कि नगर में हो रहे विकास का श्रेय पालिकाध्यक्ष को जाता है। शहर में वार्ड संख्या 15 मुहल्ला इमिलिया में 27.76 लाख रुपये की लागत से 48 पोल लगाकर अंडर ग्राउंड केबिल के माध्यम से एलईडी लाईट लगाने का कार्य, मुहल्ला भीटी में 13.40 लाख रुपये की लागत से पोल लगाकर अंडर ग्राउंड केबिल के माध्यम से 90 वाट की एलईडी लाईट लगाने का कार्य कराया गया। वहीं वार्ड संख्या 31 जहांगीराबाद में 3.61 लाख रुपये की लागत से निर्मित कवर्ड नाली, मिट्टी एवं सोलिंग कार्य, वार्ड संख्या 28 सहादतपुरा में 6.55 लाख रुपये की लागत से निर्मित नाली एवं रबर मोल्ड इंटरलाकिंग कार्य तथा 2.93 लाख रुपये की लागत से निर्मित नाली, मिट्टी भराई एवं सोलिंग का कार्य कराया गया है।
पालिकाध्यक्ष मु. तैय्यब पालकी ने कहा कि नगर में नागरिक सुविधाओं की पूर्ति के क्रम में नगर पालिका द्वारा जोरों पर कार्य किेए जा रहे हैं। नगर में अनेकों स्थानों पर पानी की निकासी तथा जल-जमाव से नगर को बचाने हेतु नाली एवं नालों का निर्माण, रास्तों का निर्माण किया जा रहा है। पीने के पानी की सुचारू व्यवस्था के लिये नये नलकूपों का लगाने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर मौलाना मजहर हसन मदनी, प्रकाश निरीक्षक, चंद्रिका प्रसाद आदि मौजूद रहे। आदि के इलावा काफी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें