Mau News: पीड़ित ने बीर बाबा की मंदिर में कसम खाते हुए अपना वीडियो भी बनवाया है जो यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसमें आरोपी व्यक्ति विलाप करते हुए बाबा के सामने कई बातें कह रहा है।
मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नेवादा गोपालपुर में बीते दिनों मोटर चोरी की घटना को लेकर पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया गया था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि चोरी की घटना में शामिल नहीं होने के बाद पुलिस की मिलीभगत से उससे और चार अन्य लोगों से नए मोटर की कीमत वसूल ली गई।
विज्ञापन
एक पीड़ित प्रमोद गुप्ता का आरोप है कि जिसने मुझ पर चोरी का आरोप लगाया है, वह गांव के बीर बाबा की स्थान पर चलकर कसम लें कि चोरी मैंने किया है। कहा कि घटना के बाद से तीन दिन तक लगातार उसे पुलिस चौकी पर ले जोकर प्रताड़ित किया गया है।
विज्ञापन
आरोप लगाते हुए प्रमोद गुप्ता ने कहा कि उसे इस प्रकार प्रताड़ित किया गया कि वह मानसिक रूप से अवसाद में चला गया है। जबरदस्ती पैसे की वसूली की गई तथा पुलिस चौकी पर भी बदसलूकी करते हुए वहां भी पैसे ऐंठे गए हैं। कहीं से भी न्याय न मिलने पर ये बीर बाबा के स्थान पर जाकर उनसे न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित का कहना है कि गांव में जिसकी मोटर चोरी हुई है, उसी के पास उसकी आटा की चक्की है। 25 अगस्त की रात को मोटर चोरी की घटना के बाद से तीन दिन तक उसे पुलिस चौकी पर बुलाकर प्रताड़ित किया गया। जबरदस्ती कबूलवाया गया कि उसने चोरी किया है। जिसके बाद उसने पुलिस से कहा कि वह बीर बाबा के स्थान पर जाकर उनकी सौगंध लेकर कहेगा कि उसने चोरी नहीं किया है।
पुलिस भी सहमत हो गई, लेकिन आरोप लगाने वाला बीर बाबा के स्थान पर जाने को तैयार नहीं था। पीड़ित का कहना है चोरी का आरोप लगाने वाला बीर बाबा की कुटी पर चलकर कसम खाकर कहे कि मैंने ही चोरी किया है, तो वह पांच नए मोटर का दाम देने को तैयार है।