कुष्ठ रोगी (सुन्न बहरी) खोजी अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद वासियों से जिलाधिकारी ने अपील की। उन्होंने कहा कि शुरुआती लक्षण मिलने पर ही कुष्ठ की जांच करा लें तो रोग से आजीवन निजात मिलेगी।
मऊ के जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने 2 सितंबर से 15 सितंबर तक चलने वाले कुष्ठ रोगी खोजी अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद वासियों से सहयोग की अपील की है। एक वीडियो जारी कर अपने संदेश में उन्होने प्रारंभिक अवस्था में ही संदिग्ध लक्षणों की जांच कर इलाज कराने को कहा, जिससे इस रोग से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर इस रोग के भयानक परिणाम हो सकते हैं। शरीर विकलांगता की स्थिति में भी जा सकता है। अपने संदेश में उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 2513 टीमें घर-घर जाकर संदिग्ध लोगों की जांच करेंगी।
कुष्ठ रोग के प्रारंभिक लक्षणों को बताते हुए कहा कि जिस किसी में भी इस तरह के लक्षण हो या उनके परिवार के किसी सदस्य में ऐसे लक्षण हो तो अवश्य ही जांच करा कर उसका इलाज कराएं और कुष्ठ रोगी खोजी अभियान का लाभ उठाते। जनपद वासियों से अपील किया कि इस अभियान में सहयोग करें जिससे इसकी सफलता सुनिश्चित हो सके।