फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमसा की सफाई के लिए आगे आए लोग

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के ग्रामसभा मोहिउद्दीनपुर में मंत्रोच्चारण के साथ तमसा सफाई अभियान का शुभारंभ करते डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी। - फोटो : mau
विज्ञापन
 एनजीटी के आदेश पर जिला प्रशासन द्वारा रविवार को तमसा सफाई का अभियान का शुरु किया गया। आजमगढ़ जिले की सीमा से लगे मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के मोहिउद्दीनपुर गांव में तमसा तट पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने मंत्रोच्चार के बीच तमसा सफाई अभियान का शुभारंभ फीता काटकर किया। इसके बाद गांव की जनता के साथ सफाई कर्मचारी सहित अन्य सामाजिक संगठन तमसा की सफाई में जुट गए। इसके अलावा सभी 57 सेक्टरों में लगाए गए सफाई कर्मचारी सहित अन्य ने तमसा की सफाई करना शुरु किया।
विज्ञापन


 इस दौरान जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पुराणों में तमसा नदी का उल्लेख मिलता है। ऐसे में इस जीवनदायनी पतित पावनी की देखभाल करने के साथ साफ-सफाई करना हमारा और आपका परम कर्तव्य है। एक समय हुआ  करता था जब हम नदियों का पानी पिया करते थे, लेकिन आज हमारे वजह से नदी इतनी प्रदूषित हो चली है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो गई है। ऐसे में इस कलंक से मुक्त होने के लिए तमसा को पुन: अविरल निर्मल बनाना होगा। डीएम के साथ मौके पर डीएफओ संजय विस्वाल, एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना अतुल वत्स, खंड विकास अधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना, सेक्टर प्रभारी एआरटीओ अवधेश कुमार, गांव की महिला प्रधान सुमारी देवी और उनके भतीजे तथा प्रतिनिधि हरेंद्र यादव के साथ अमर उजाला टीम मौके पर मौजूद थी। 

कोपागंज। ब्लाक क्षेत्र के सहरोज गांव में नौसेमरघाट से होकर गुजरने वाली पौराणिक नदी तमसा की साफ-सफाई कार्य जिला विकास अधिकारी और जिला उद्योग अधिकारी के नेतृत्व में शुरु किया गया। यहां सफाई कर्मचरियों के साथ साथ प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने इस स्वच्छता अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय और महाप्रबंधक उद्योग राजेश रोमन सुबह 6 बजे नदी के तट पर मय कर्मचारियों के पहुंच गए थे। इसके बाद गांव की प्रधान पूनम राय, ग्राम विकास अधिकारी शिव कुमार श्रीवास्तव भी नदी के तट पर पहुंचे। अधिकारियों को देख ग्रामीणों का उत्साह बढ़ गया। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर नदी की सफाई किया। दो घंटे तक चले अभियान में लोगों ने नदी में मौजूद कचरे को निकाल कर बाहर कर दिया।
विज्ञापन


डीडीओ ने सभी से तमसा को स्वच्छ रखने की अपील किया। इस अवसर पर सहरोज गांव के प्रधान प्रतिनिधि योगेश राय, इंदुशेखर राय , दिनेश राजभर ,शशि प्रकाश राय,  विनोद राय, आनंद राय, पंकज तिवारी, देवेंद्र यादव, इंद्रमणि यादव आदि लोग मौजूद रहे।

रतनपुरा ःस्थानीय ब्लाक क्षेत्र के पिंडोहरी, लसरा, पीपरसाथ, ठैचा, कोनिया गांव से होकर गुजरने वाली पौराणिक नदी जीवनदायिनी तमसा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। इसमें रतनपुरा ब्लाक के सभी सफाई कर्मी के साथ संभ्रांत लोगों ने भाग लिया।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी रतनपुरा पीपर साथ स्थित गोदाम घाट से अभियान का शुभारंभ किए। सफाई अभियान में स्वास्थ्य विभाग की आशा, एनम, रोजगार सेवकों के साथ-साथ कोटेदार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ अन्य लोगों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें