दोहरीघाट के नवली बंधा पर पुलिया खोलने को लेकर आमने सामने आए हरधौली और नवली गांव के लोगों को समझात?
- फोटो : MAU
आजमगढ़ जिले का बदरहुआ बंधा टूटने से मऊ के् भी एक दर्जन से अधिक गांव जलमग्न हो जाने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए हरधौली गांव के लोग रविवार को रेगुलेेटर खोलने पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आधा रेगुलेटर खोल भी दिया था। लेकिन रेगुलेटर खोलने की खबर जैसे ही नवली गांव के ग्रामीणों को लगी सैकड़ों की संख्या मेें लाठी, डंडे के साथ आ धमके और रेगुलेटर को बंद कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में काफी देर तक तीखी नोख-झोख चलती रही। दोनों गावों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। एसडीएम घोसी तथा थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को रेगुलेटर नहीं खोलने का फरमान जारी किया।
आजमगढ़ जिले का बदरहुआ बंधा टूटने से लामी, कादीपुर, छुतिधर, सियरही, फरसरा, हरधौली, लामी, तारनपुर, गोड़ौली, चकभगवानदास, मांदीसिपाह, सहित दर्जनों गांव जलमग्न होने से हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। चारों तरफ जलभराव रहने से नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। रविवार को हरधौली गांव के लोगों ने नवली रेगुलेटर खोलने पहुुंच गए। जानकारी होते ही नवली गांव के सैकड़ों महिलाएं तथा पुरूष लाठी डंडा लेकर रेगुलेटर न खोलने पर अड़ गए। दोनों पक्षों के बीच हो रही तकरार के चलते मारपीट की नौबत आ गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मामला संज्ञान में आते ही उपजिलाधिकारी आशुतोष राय, थानाध्यक्ष एसएन यादव मय फोर्स नई बाजार पहुंच गए।
मामला बढ़ता देख मधुबन, घोसी, कोपागंज पुलिस भी आ धमकी। हरधौली गांव के लोग अपनी बात रहे थे। वहीं नवली गांव के लोगों का कहना था कि अगर रेगुलेटर खोल दिया जाएगा तो नवली गांव का अस्तित्व खतरा में पड़ जाएगा। एसडीएम आशुतोष राय ने निर्देश दिया कि जलस्तर घटने पर रेगुलेटर का फाटक खोल दिया जाएगा। हरधौली गांव को पांच नाव उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनने पर मामला शांत हो सका। साथ ही रेगुलेटर खोलने वाले पांच लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने का आदेश दोहरीघाट थानाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव को दिया।
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नवली में रेगुलेटर खोलने को लेकर हुई झड़प में एसडीएम घोसी आशुतोष कुमार राय के आदेश पर रविवार देर शाम दोहरीघाट पुलिस ने पांच लोगों को उठा लिया। पुलिस चार पुरुष तथा एक महिला को रेगुलेटर खोलने के आरोप में दोहरीघाट थाने उठा लाई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस बिना किसी सुबूत के ही बेगुनाहों को फंसा रही है। जिसने रेगुलेटर खोला उसे न उठा कर पुलिस निर्दोष व्यक्तियों को रेगुलेटर खोलने के आरोप में फंसा रही है।