फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विनोद राय के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी

विज्ञापन
दोहरीघाट में भाजपा नेता विनोद राय के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशी मनाते कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता आजमगढ़ जिले के लालगंज तहसील के जीवली गांव निवासी विनोद राय को भाजपा गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

इस पर कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कस्बा स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर एकत्र होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिमांशु राय ने कहा कि विनोद राय जैसे संगठन की धारा से निकले जमीनी कार्यकर्ता को गोरखपुर भाजपा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाकर संगठन ने बहुत ही सराहनीय निर्णय लिया है।
विज्ञापन

विनोद राय पूर्व में आजमगढ़ जनपद के जिलाध्यक्ष, दो बार गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तथा मऊ जनपद में भाजपा संगठन के प्रभारी भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

इस दौरान संतोष राय, हेमंत कुमार, विकास वर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, शैल व्रत राय, राजू कन्नौजिया, संजय चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें