फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुराम सेना ने फूंका सांसद का पुतला

विज्ञापन
पुतला फूंकते लोग
विज्ञापन
 सांसद सावित्री बाई फुले द्वारा दिए गए बयान से आक्रोशित परशुराम सेना के लोगों ने पं.अजीत कुमार पांडेय के नेतृत्व में उनके विरुद्ध नारेबाजी किया। कोपागंज थाने के सामने सांसद  का  पुतला फूंका।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि वे ब्राह्मणों का अपमान कतई बर्दाशत नहीं करेंगे। विरोध करने वालों का कहना  था कि बहराइच  की सांसद सावित्री बाई फुले ने कहा था कि देश के सभी मंदिरों में पंडितों का कब्जा है। वे देश को गुमराह करते हैं और अनुसूचित जातियों और पिछड़ों को आपस में बांटकर राजनीति चमका रहे हैं। लेकिन अब एससी पिछड़ा नहीं रहा।सांसद के इस बयान को इन लोगों ने ब्राह्मणो का अपमान बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में कोपागंज थाने के सामने परशुराम सेना के लोगों द्वारा पूर्व भाजपा सांसद का पुतला फूंकते हुए अपने आक्रोश का इजहार किया।

इस अवसर पर अजीत पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण जाति के लोगों ने सदैव देश के लिए समय समय पर कुर्बानियां दी है। कहा कि ब्राह्मणों ने वोट देकर उनको सांसद बनाया , लेकिन आज उनका ही अपमान कर रही हैं। इस अवसर पर  पुतला दहन करने वालो में पंकज पांडेय ,पंकज तिवारी ,अवनीश पांडेय, मधुसूदन तिवारी ,नमो नारायण त्रिपाठी ,प्रिंस पांडेय, डी के तिवारी, प्रह्लाद तिवारी, लक्ष्मीकांत पांडेय, मुरलीधर पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें