फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के पीएम का फूंका गया पुतला

विज्ञापन
पुलवामा की घटना के विरोध में बुध्ावार को घोसी नगर में जुलूस निकालते शिया समुदाय के लोग । - फोटो : mau
विज्ञापन
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को नगर के बड़ागांव में शिया मुहल्ले के शिया समुदाय के लोगों ने गुस्से का इजहार किया। आतंकी हमले के विरोध में लोगों ने जुलूस निकालकर तहसील गेट पर पहुंचे, जहां पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तानी पीएम मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए इमरान खान का पुतला फूंका।
विज्ञापन


बुधवार की शाम नगर के बड़ागांव शिया मुहल्ले में शिया समुदाय ने पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्वांजलि देते हुए पाकिस्तान के विरोध में जुलूस निकाला। इस दौरान आवाम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के पुतले को घसीटते हुए बड़ागांव बाजार, सदर चौक, बड़ागांव मोड़, पकड़ी मोड़, मधुबन मोड़, रेलवे स्टेशन होते हुए घोसी तहसील पर पहुंचकर जनसभा में तब्दील हुआ। इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के पुतले को जूता-चप्पल से पीटने के साथ पुतला दहन किया। इसके बाद एसडीएम घोसी डॉ. सीएल सोनकर को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर डॉ. ए जेड रिजवी ,मौलाना मोजाहिर हुसैन ,मौलाना सय्यद अली ,मौलाना अहमद अब्बास ,असगर नासरी ,नसीम ,मोअज्जम, मुबारक हुसैन, दुरुल हसन ,नूर मोहम्मद, असगर अलीनासरी, अली नकी, कैसर रजा, अरविंद कुमार पांडेय, खुर्शीद खान, असगर अली, अभय तिवारी, सरोज चौरसिया, आकिब सिद्दीकी, असगर अली, पद्माकर उर्फ सिंटू मौर्य और अनिल मिश्रा आदि शामिल रहे।

उधर मऊ नगर में पुलवामा में हुए आतंकी हमले का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को नगर के बाल निकेतन तिराहा पर भाकपा तथा वामपंथी दलों ने आतंकवाद का पुतला फूंका। साथ ही पुलवामा में आतंकी हमले की निंदा करते हुए ऐसे आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह रौजा स्थित भाकपा कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई। जिसमें पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कार्यालय से विरोध जुलूस निकाला गया। जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बाल निकेतन तिराहा पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां सभी ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आतंकवाद का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर इम्तेयाज अहमद ने कहा कि बीजेपी की सरकार आने के बाद आतंकवादी घटनाओं में इजाफा हुआ है। कहा कि आतंकवाद का हल निकालने के बजाय सरकार राजनीति कर रही हैं। भाकपा ने केंद्र सरकार से आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें