फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर

विज्ञापन
बालनिकेतन स्थित महिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों के बारे में जानकारी लेतीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी। - फोटो : mau
विज्ञापन
महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के क्रम में उप्र राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में बैठक हुई।
विज्ञापन


महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महिलाओं की समस्या सुनी। इसमें कुल 10 मामले आए। शिकायती पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित थाने में भेज दिया गया। साथ ही राजकीय महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। मरीजों की संख्या कम मिली। साथ ही निरीक्षण के समय चिकित्सक गायब मिले।

 शिकायतकर्ता खेदूपुरा निवासीजकीरा खातून,  साधना राजभर पुत्री सुबाष राजभर, बीना राजभर,  गुड्डू देवीकांशीराम आवास कंधेरी, नमिता पूरी बरपुर,  अनुराधा मुहम्मदाबाद गोहना, ज्योति  पूनापार,  जयश्री औढेकर संस्कृत पाठशाला,  मीरा देवी प्यारे का पुरा,  बीना सिंह चंद्रभान सिंह ने समस्या के बाबत शिकायती पत्र दिया। प्राप्त 10 शिकायती पत्रों को संबंधित थाने को जांच एवं निस्तारण के लिए दे दिया गया।  इसके बाद  राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष  अंजू चौधरी राजकीय महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


निरीक्षण के समय मरीजों की संख्या कम मिली। ओपीडी का समय समाप्त हो चुका था, निरीक्षण के समय चिकित्सक नहीं पाए गए। महिला चिकित्सालय की साफ-सफाई सही मिली। अइस अवसर पर एसआईयूटी सरोज, प्रतिमा यादव,ज्योति एलसी, कमलकुमार आरक्षी, उमाकांत यादव, अभिषेक कुमार दूबे,  अंकुर शुक्ला, सीओ सिटी का. राजू यादव,  वी प्रसाद नगर मजिस्ट्रेट,  विनोद कुमार यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें