फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सेनानी जयबहादुर सिंह की पुण्यतिथि पर किया नमन, दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कलेक्ट्रेट परिसर में क्रांतिकारी कम्युनिस्ट नेता जयबहादुर सिंह की पुण्यतिथि सादगी और संकल्प के साथ मनाई गई। इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), भाकपा (माले) और किसान सभा के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता रामनारायण सिंह ने कहा कि जयबहादुर सिंह के आदर्शों पर चलते हुए उनका अनुसरण करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है।
झारखंडे राय यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष विवेक राय ‘’गोलू’’ ने जिला प्रशासन और मऊ नगरपालिका की उपेक्षा पर गहरा रोष व्यक्त किया। संचालन भाकपा के जिला सचिव रामावतार सिंह ने किया।
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर सेनानी को दी श्रद्धांजलि
सूरजपुर। मधुबन तहसील क्षेत्र के सूरजपुर बाजार में रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व सांसद जयबहादुर सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान आयोजित सभा में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और सार्वजनिक जीवन में किए गए कार्यों को याद किया। कहा कि सेनानी जयबहादुर का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें