फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रत का किया पारण

विज्ञापन
छठ पर्व पर शनिवार को नगर के हनुमान घाट पर उगते सूर्य देव को देखने के लिए लालायित व्रती महिलाएं। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सूर्योपासना का महापर्व डाला छठ शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त हो गया। व्रत रखने वाली महिलाओं और पुरुषों ने नदी और जलाशयों के पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। सूर्य की किरणें शनिवार को जैसे ही फूटनी शुरू हुईं निर्जला व्रत में लीन महिलाओं की आंखें भगवान भास्कर के सामने श्रद्धा के साथ बंद हो गई।
विज्ञापन

भगवान भास्कर भी अपनी लालिमा लिए धीरे-धीरे उदय हुए और अपने आशीर्वाद रूपी प्रकाश से व्रती महिलाओं को दर्शन देकर उन्हें धन्य किया। इस दौरान महिलाओं ने अर्घ्य देकर अपने व्रत का संकल्प पूरा किया। उन्होंने परिवार की सुख शांति और संपन्नता साथ ही पुत्र प्राप्ति की भी मन्नतें मांगीं। सूर्य की किरण फूटते ही जिले के हर ताल, तलहटी, नदी, पोखरों पर पटाखे की गूंज और छठ मईया के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
व्रती महिलाओं के साथ आए परिजन अपने डाल उठाए घर को रवाना हुए तो कुछ ने आसपास के लोगों में प्रसाद का वितरण भी किया। छठ के दूसरे दिन भोर में ही नदी और पोखरों के घाटों पर पूरी तरह मेले जैसा दृश्य नजर आया। इस दौरान प्रकाश की भी व्यवस्था की गई थी। खासतौर से तमसा और सरयू तट पर श्रद्धालु महिलाओं की अपार भीड़ थी।
विज्ञापन

छठ पूजा पर शनिवार को व्रती महिलाओं ने छठ पूजा के लिए सूप और डलिया लेकर पूजा सामग्री और फल आदि सजाकर घाटों पर भोर में पहुंच गईं। नगर क्षेत्र के तमसा तट पर स्थित भीटी, हनुमानघाट, ढेकुलियाघाट और रामघाट, बमघाट, मड़ैयाघाट सत्तीघाट, नागा बाबा की कुटी आदि स्थानों पर महिलाओं की भारी संख्या देखी गई। इसके अलावा नगर क्षेत्र के ब्रह्मस्थान पोखरा, शीतला माता धाम, वनदेवी धाम स्थित पोखरा पर भी भारी संख्या में जुटी महिलाओं ने अर्घ्यदान किया।
कोरोना पर भारी रही श्रद्धा :
अमिला : नगर पंचायत स्थित मां काली ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर स्थित पोखरे पर शनिवार को व्रती महिलाओं ने उगते भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान कस्बे के अलावा क्षेत्र के अमिला,बोझी, सबरहद विरैचा, रामपुर, पीवाताल, मादी- सिपाह, बाबा थानीदास, सोनाडीह सहित दर्जनों गांव की महिलाओं ने पूरी श्रद्धा के साथ व्रत रख उगते हुए सूर्य को अर्घ देकर पूजन अर्चन किया। कई व्रती महिलाएं घर से लेकर सरोवर घाट तक लेटकर परिक्रमा करती हुई घाट पहुंची। इस कोरोना काल के डर को दर किनार कर भारी संख्या में पूजन अर्चन किया और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।
धूमधाम से मनाया पर्व :
रतनपुरा: ब्लाक मुख्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में डाला छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। रतनपुरा स्थित बसनही नाले पर ठैचा, पीपरसाथ के तमसा तटवर्ती गोदाम घाट पर दर्जनों गांवों की महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। महिलाओं में जहां काफी उत्साह देखा गया।वहीं घाट पर बच्चों ने पटाखा छोड़ते देखे गए।
महिलाओं के छठ माता की गीत से गूंज उठे घाट :
चिरैयाकोट: सुख समृद्धि तथा पुत्र की दीर्घायु की कामना करने वाला डाला छठ पर्व शनिवार को छठ की व्रत करने वाली महिलाओं ने उगते भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद समाप्त हो गया। शनिवार को व्रती महिलाओ ने उगते सूर्य देव को अर्घ्य दिया। इससे पहले महिलाएं सूर्य की किरण फूटने तक तालाबों, पोखरों या फिर कोविड 19 के कारण अपने घरो पर पानी में खड़ी होकर पूजा में लीन रहीं। क्षेत्र के खाकीबाबा की कुटी, अब्दुलखैर, सरबहना नामक पोखरे पर महिलाओं के गीतो की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
चेयरमैन ने लिया व्यवस्था का जायजा :
चिरैयाकोट: डाला छठ पर्व के अवसर पर चिरैयाकोट कस्बा में नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से तालाबों, पोखरों के किनारो को रस्सी व बल्ली से घेर दिया गया था । साथ ही रोशनी की व्यवस्था की गई थी। मौके पर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार टीम के साथ तथा नगर पंचायत अध्यक्ष तथा प्रतिनिधि अपने टीम के साथ व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
देवलास पोखरे पर उमड़ा आस्था का सैलाब:
वलीदपुर: डाला छठ पर्व के मौके पर क्षेत्र के देवलास मंदिर स्थित पोखरे में हजारों की संख्या में जुटी महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।
पोखरों पर रहा मेला जैसा दृश्य :
कुसुम्हा: क्षेत्र के सियरही, कुसुम्हा, शाहपुर, गोठा सहित विभिन्न इलाकों में डाला छठ धूमधाम से मनाया गया। नदी व पोखरों पर श्रद्धालु महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्यदान दिया। पोखरों पर मेला जैसा दृश्य रहा।
मेले में बच्चों ने उठाया लुत्फ :
पिपरीडीह: क्षेत्र के बढुआगोदाम, कोटवां, कहिनौर, महलीपुर, पहाड़पुर, पिपरीडीह, खरगजेपुर, रैकवारेडीह, उस्मानपुर सहित दर्जनों गांवों की व्रती महिलाओं ने गांव स्थित पोखरों पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उगते हुए अर्घ्यदान दिया। विशेषकर वनदेवी धाम स्थित पोखरे पर काफी गहमागहमी रही। वहां लगे मेले में बच्चों ने लुत्फ उठाया।
चहुंओर रहा उल्लापूर्ण वातावरण :
रानीपुर: क्षेत्र के पलिया कांझा, खुरहट, अमारी, फत्तेपुर, गोकुलपुरा, चकिया, रानीपुर, सहित विभिन्न गांवों में व्रती महिलाओं ने गांव स्थित पोखरे पर विधि विधान से उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया।
रात भर लाइट से जगमगाते रहे घाट :
फतहपुर मंडाव: मधुबन तहसील क्षेत्र के महुई, लखनौर, फतेहपुर मंडाव, काठतराव, कमलसागर, बेलौली, तिनहरी, चंद्रापार, नेमडाड
सहित विभिन्न गांवों मेें महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया। गांव स्थित पोखरो पर जगह जगह समाजसेवियों ने प्रकाश की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें