मऊ। जिले में शनिवार को 15 सौं से ज्यादा संदिग्धों की जांच की गई। जिसमें लैब से आई तीन लोग संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को 732 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला। जबकि लैब से आई 800 सौं संदिग्धों की जांच रिपोर्ट में तीन लोग संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों में एक हाजीपुर हरैया से, एक लोहाटिकार से तथा एक चिरैयाकोट से है। नए मरीजों से कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2833 पहुंच गई। इसमें कुल 2749 मरीज रिकवर हो चुके है। वहीं 36 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 48 सक्रिय मरीज है। इसमें 29 होम आईसोलेशन में इलाज करा रहे है।