मऊ। सदर तहसील के कोपागंज के टड़ियांव में शनिवार को ऑक्सीजन उत्पादन के लिए संयंत्र लगा लगाने का कार्य पूरा हो गया। टोरेंट ग्रुप ऑक्सीजन प्लांट को पूरी तरह चालू करने में जुटा है। संभावना है कि मशीनों के लग जाने से अस्पताल में अगले सप्ताह से ऑक्सीजन का उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। उत्पादन होने पर इस प्लांट से प्रतिदिन 480 मीटर क्यूब ऑक्सीजन का उत्पादन होगा।
टड़ियांव अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए जगह चिंह्ति किया गया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मशीनों को लगाने का कार्य टोरेंट ग्रुप को सौंपा गया था, जहां इस कार्यदायी संस्था द्वारा बीते एक माह से प्लांट लगाने की तैयारी पिछले एक माह से की जा रही थी। शनिवार को कार्यदायी संस्था द्वारा मशीन को संचालित किया। जल्द ही इस संबंध में हरी झंडी मिलने के बाद उत्पादन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, डीडीओ विजय शंकर राय, सीएमओ प्रभारी डा. एसपी अग्रवाल भी मौजूद थे।