फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुट ओवरब्रिज तोड़ दिया अब बनाना भूले

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण न होने के कारण पैदल रेलवे ट्रैक पार कर दूसरे प्लेटफार्म प - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। तीन वर्ष पूर्व विद्युतीकरण के दौरान रेलवे द्वारा कम ऊंचाई के चलते मऊ जंक्शन पर फुटओवरब्रिज को तोड़ दिया गया था। जिसे विद्युतीकरण के बाद बनाया जाना था, लेकिन अब विद्युतीकरण तो पूरा हो गया लेकिन तोड़े गए पैदल पुल को अभी तक नहीं बनाया गया। ऐसे में यात्री जान हथेली पर रखकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं। हालांकि वार्षिक निरीक्षण पर आए महाप्रबंधक से भी समस्या बनाई गई थी लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। पूर्वोत्तर रेलवे के ग्रेड ए-वन में शामिल मऊ जंक्शन पर करीब 23 जोड़ी ट्रेनों की आवाजाही है। रेलवे द्वारा करीब दो दशक पूर्व प्लेटफार्म एक से प्लेटफार्म दो तथा तीन पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज बनाया गया था। तीन साल पूर्व शुरू हुए विद्युुतीकरण के दौरान इंजीनियरों की टीम ने कम ऊंचाई के चलते बाधा पड़ने पर इसे तोड़ दिया। लेकिन विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के बाद अब तक इसे बनाया नहीं। ऐसे में यात्रियों को प्लेटफार्म एक से प्लेटफार्म दो, तीन और चार पर जाने के लिए प्लेटफार्म एक के अंतिम छोर में बने दूसरे फुट ओवरब्रिज से आवाजाही करनी पड़ रही है। जबकि कई यात्री जो कि प्लेटफार्म दो, तीन, चार पर से ट्रेन पकड़ते हैं वह परेशानी से बचने के लिए जान हथेली पर लेकर रेलवे ट्रैक पार कर इन प्लेटफार्म पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे सूत्रों की मानें तो कई बार वार्षिक निरीक्षण पर आए रेलवे महाप्रबंधक से इलाकाई लोगों यात्रियों ने शिकायत दर्र्ज कराई। उन्होंने आश्वासन भी दिया लेकिन अब तक बड़ी यह समस्या सुलझाई नहीं जा सकी। पीआरओ पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल अशोक कुमार ने बताया कि जल्द ही फुट ओवरब्रिज को बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें