मधुबन। एसपी ने शुनिवार को तहसील दिवस के बाद स्थानीय थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक से अपराध और अपराधियों पर की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। एसपी ने अपराध रजिस्टर और अभिलेखों का रखरखाव देखा।
इसके अलावा थाना परिसर स्थित बैरक आदि का निरीक्षण किया।एसपी अविनाश पांडेय शनिवार को तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद स्थानीय थाना पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले कार्यालय में अपराध रजिस्टर जांचा। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक सौरभ राय से दर्ज मामले व उन में की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अपराध संबंधी अन्य अभिलेख आदि जांचने के साथ ही सभी कागजात पूर्ण व व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने थाना परिसर स्थित कंप्यूटर कक्ष, मुंशी कक्ष, हवालात, मैस आदि का निरीक्षण कर थाने में साफ सफाई पर संतुष्टि जाहिर किया। संवाद