फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर का प्रकोप जारी, सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जल रहे अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से आम लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। सुबह में ठंड अधिक रही। तेज धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। लोग बाहर, छत पर बैठकर धूप का आनंद लेते देखे गए। ठंड का कहर जारी रहने के बाद भी जिले के ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका है।
विज्ञापन

जिले में ठंड का कहर जारी रहने से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। बृहस्स्पतिवार को तड़के से ही बर्फीली हवा चलने से लोग देर तक घरों में ही दुबके रहे। सुबह लगभग सात बजे तक हल्की धूप रहने से लोग ठिठुरते रहे। सुबह कोचिंग जानेवाले छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड के चलते फुटपाथों पर जैकेट, स्वेटर, कंबल सहित गर्म कपड़ों की दुकानें सज गई हैं। बृहस्पतिवार को तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा।
हवा तीन किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थी। जबकि आद्रता 68 प्रतिशत रही। शीतलहर के प्रकोप से जनजीवन के साथ पशुओं पर भी असर पड़ा है। ठंड के समय में बिजली आपूर्ति का दिन रात का शेड्यूल रहने से किसानों को रात के समय जान जोखिम में डालकर सिंचाई करनी पड़ रही है। लोग शाम होने से पहले ही अलाव का सहारा ले रहे है। शीतलहर का प्रकोप बढ़ने के बाद भी जिले के ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाए जा सके हैं। जबकि जिला प्रशासन की तरफ से सभी तहसीलों को 50-50 हजार रुपया का बजट जारी किया गया है। इससे गरीबों तथा असहायों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें