फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मंदिर की जमीन के आवासीय पट्टे का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र के सिंगाड़ी गांव में रविदास मंदिर की जमीन का आवासीय पट्टा किए जाने का शुक्रवार को ग्रामीणों ने विरोध किया। फर्जी तरीके से आवासीय पट्टा का आरोप लगाकर निरस्त करने के लिए उपजिलाधिकारी को मांग पत्र दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि सिंगाड़ी गांव स्थित रविदास मंदिर पर एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों का आना-जाना रहता है। यहां पर हर साल रविदास जयंती पर मेला लगता है और समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित होता है। कुछ लोगों ने वहां आवासीय पट्टा करा लिया है। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों की भावना आहत हुई है। ग्रामीणों ने मांग की कि इसकी जांच कर कर पट्टा निरस्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान विजय भान, रोशन, शारिक आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें