बिजली विभाग की तरफ से क्षेत्र के कोरौली बाजार में मंगलवार को अवर अभियंता सत्येंद्र गुप्ता अध्यक्षता में कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बकाया बिल की वसूली और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया।
विद्युत विभाग की तरफ से कोरौली बाजार आयोजित कैंप में बिजली बिल के बकाएदारों से एक लाख दस हजार रुपया वसूला गया। इस दौरान 20 उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के ओटीएस का लाभ लिया। वहीं 18 उपभोक्ताओं के यहां नया मीटर लगाया गया। तीन उपभोक्ताओं के भार में वृद्धि किया गया। दो उपभोक्ताओं के भार में परिवर्तन किया गया।वहीं कैंप पर उपस्थित विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने नए कनेक्शन व उपभोक्ताओ के अन्य समस्याओं का निदान किया गया। इस मौके पर अवर अभियंता सत्येंद्र गुप्ता ने कहा कि लोग जल्द से जल्द एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाए। उन्होंने बताया कि बकाएदार इस योजना का लाभ लेकर यदि बकाएदारी से मुक्त नहीं होते हैं तो 30 जून के बाद उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। इस दौरान सागर पांडेय, केशरी, दयानंद आदि शामिल रहे।