फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बाइक से बोरे में मांस लेकर जा रहे थे कारोबारी, सड़क पर अचानक आई नीलगाय से हुई टक्कर; एक की मौत

Thu, 17 Oct 2024 03:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ जिले में गुरुवार को सड़क हादसे में एक कारोबारी की मौत हो गई। दो कारोबारी बाइक से बोरे में भरकर मांस लेकर जा रहे थे। वे कीमा और कवाब बनाकर बेचते थे। घटना में घायल एक कारोबारी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
घटना के बाद अस्पताल में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बरलाई मोड़ के पास गुरुवार को शहर से मांस लेकर मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अतरारी जा रहे दो मांस कारोबारी की बाइक नीलगाय से टकरा गई। जिससे दोनों बाइक सवार मांस कारोबारी बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां जांच के दौरान चिकित्सक ने एक मांस कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अतरारी निवासी खलीलुर्रहमान (58) और नजीर अहमद (50) अपने क्षेत्र में मुख्यालय से मांस ले जाकर कीमा, कबाब बनाकर बेचते थे। गुरुवार की सुबह दोनों मऊ शहर से अपनी बाइक पर एक बोरे में मांस लेकर तेज गति से अपने घर जा रहे थे। अभी दोनों बाइक से सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बरलाई मोड़ के पास पहुंचे थे कि अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। जिससे दोनों की बाइक टकरा गई और दोनों बुरी तरह जख्मी होकर सड़क पर गिर गए। 

घटनास्थल पर जुटे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद चिकित्सक ने खलीलुर्रहमान को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद नजीर आलम को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने घायल को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी थी।
विज्ञापन

 
क्या बोले अधिकारी
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची थी। बोरे में मिला मांस बकरा और मुर्गे का है। नीलगाय की टक्कर से घटना हुई है। अस्पताल पहुंचने पर एक की मौत हो गई है।
विज्ञापन

-आरके सिंह, थानाध्यक्ष सरायलखंसी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें