फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: मर्यादपुर के प्रसूता केंद्र पर परिजनो का हंगामा, लापरवाही का आरोप, थाने में दी तहरीर

Thu, 17 Oct 2024 02:47 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ के मर्यादपुर बाजार में संचालित निजी प्रसूता केंद्र पर तीमारदारों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। आरोप है कि इलाज में लापरवाही हुई जिससे प्रसूता की हालत बिगड़ गई और  गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर थाना क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार स्थित एक अवैध तरीका से संचालित एक निजी प्रसूता केंद्र में बीते दिनों एक प्रसूता की के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन





मामले में महिला के पति ने रामपुर थाना में डक्टर के खिलाफ उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है। जानकारी के मुताबिक रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निस्फी निवासी रोहित कुमार पुत्र महेन्द्रनाथ ने इसी माह के 15 तारीख को थाने में तहरीर देकर बताया कि प्रार्थी की पत्नी गर्भवती थी।
विज्ञापन


बीते नौ अक्तूबर को अचानक दर्द होने पर आनन फानन में इलाज के लिए मर्यादपुर बाजार स्थित एक निजी प्रसूति केंद्र में भर्ती कराया। जहां महिला डाक्टर के लापरवाही से मासूम की मौत गर्भवती महिला के पेट में ही हो गई।
विज्ञापन


स्थिति गंभीर देख डाक्टर ने आनन फानन में वहां से रेफर कर दिया। स्थिति गंभीर देख परिजनों ने दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थाने में तहरीर देकर फर्जी तरीका से चल रहे प्रसूति केंद्र के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग उठाया। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार द्वारा बताया गया कि पीड़ित पक्ष के तरफ से तहरीर मिली है जांच पड़ताल चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें