सरायलखंयी थाना के काझा खुर्द में जमीन के विवाद में हत्या के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने पन्नालाल निवासी काझाखुर्द को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि बीते 26 मार्च को काझा खुर्द में जमीन विवाद में दो पक्ष में मारपीट के दौरान 20 लोग घायल हो गए थे।
दोनों पक्ष की तहरीर पर 14 के खिलाफ मुकदमा किया गया है। बृहस्पतिवार को वाराणसी में उपचार के दौरान भरत कुमार (17) की मौत के बाद मुखबिर की सूचना पर आरोपी पन्नालाल का बड़ागांव तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है।