फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार नजर आते ही मोदी ने लिए तीनों कृषि कानून- राज मंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजमंगल यादव के नेतृत्व में मंगलवार को कल्यानपुर स्थित पंचायत भवन से इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से प्रतिज्ञा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। जिलाध्यक्ष इन्तेखाब आलम कहा कि 14 महीनों से दिल्ली बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसान भाजपा सरकार को आतंकी नजर आ रहे थे लेकिन जब यूपी में विधान सभा चुनाव में हार नजर आने लगी है कि तो मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया। बोले कि भाजपा के शासन में डीजल, पेट्रोल, सरसों तेल सहित सभी खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं फिर भी केंद्र सरकार मूक दर्शक बनी हुई है।
विज्ञापन

इस प्रतिज्ञा यात्रा में कांग्रेस जनों ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार को जमकर कोसा एवं आगामी चुनाव में कांग्रेस को जिताने का आह्वान किया। प्रतिज्ञा यात्रा कल्यानपुर से हाजीपुर होते हुए पिढ़वल मोड़ पहुंच कर सभा के रूप में तब्दील हो गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा भगाओ देश बचाओ के जमकर नारे भी लगाये। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजमंगल यादव ने कहा कि देश में जब जब भाजपा की सरकार आई है ,तब तब देश में मंहगाई सारी हदें पार कर जाती है। कहा कि भाजपा केवल नफरत की राजनीति करती है। प्रतिज्ञा यात्रा में कांग्रेस पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्काषित बबलू राय के कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर जिलाध्यक्ष इन्तेखाब आलम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें तत्काल कार्यक्रम से बाहर जाने को कहा। इस अवसर पूर्व विधायक नसीम अहमद, पूर्व ब्लाक प्रमुख जयहिन्द यादव, आफताब आलम, हरेंद्र यादव, एचसी दुर्गेडकर, चंपा भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें