फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: ओमप्रकाश राजभर ने की घोसी में हार की समीक्षा, कार्यकर्ताओं से बोले- मछली की आंख पर निशाना साधें

Tue, 12 Sep 2023 05:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

घोसी उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर मंगलवार को मऊ पहुंचे। भीटी स्थित सुभासपा कार्यालय में हार के कारणों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सुभासपा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। 
विज्ञापन
मऊ सुभासपा कार्यालय में बैठक करते ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोसी उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर मंगलवार को मऊ पहुंचे। भीटी स्थित सुभासपा कार्यालय में हार के कारणों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सुभासपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तन-मन-धन से जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि आप अर्जुन की तरह मछली की आंख पर निशाना साधें। अगर कोई आपको कुछ भी कहता है तो उसे अनदेखा कीजिए। आप बस अपने लक्ष्य की ओर ध्यान दीजिए। 

विज्ञापन


समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में सुभासपा अध्यक्ष राजभर ने कहा कि  घोसी की जनता ने जो जनादेश दिया वो हमें स्वीकार  है। जो कमियां रह गईं थीं उसको सुधार कर आगमी चुनाव में हम एनडीए के साथ मैदान में रहेंगे। कहा कि समाजवादी पार्टी पिछड़ों का हक लूटने का काम करती है। वहीं, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पिछड़ों का हक दिलाने का काम करती है।

सपा नेता कर रहे अनर्गल बयानबाजी

सुभासपा की बढ़ती लोकप्रियता से समाजवादी पार्टी बौखला गई है। वह लगातार ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साध रही है। सपा के नेता और उनके कार्यकर्ता लगातार सोशल मीडिया पर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

राजभर ने कहा कि जो भी अराजकता फैलाएगा उसके खिलाफ कार्यकर्ता भी कार्यवाही करेंगे। हम भी कानूनी कार्रवाई करेंगे और सरकार से भी कार्रवाई कराएंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें