मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पलिगढ़ गांव स्थित बड़ौदा बैंक के सामने सोमवार की देर शाम अनियंत्रित बाइक की टक्कर से घायल 60 वर्षीय वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्हें गंभीर रूप से घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पलिगढ़ निवासी विश्वनाथ 60 पुत्र स्व. शिवलोचन गांव स्थित दुकान पर राशन लेने के लिए जा रहे थे। अभी वह पलीगढ़ चट्टी स्थित बड़ौदा बैंक के पास पहुचे ही थे कि सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।