फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau Accident News: घर से टहलने के लिए निकला था वृद्ध, रास्ते में कार की टक्कर से हुई मौत; परिवार में कोहराम

Tue, 23 Apr 2024 09:18 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के औसतपुर गांव के पास सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। वह सुबह टहलने के लिए घर से निकला था। लौटते समय अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के आजमगढ़- गाजीपुर मार्ग पर औसतपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह टहलने निकले वृद्ध को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के ग्राम भोपतपुर का मौजा जफरपुर अदाई निवासी फेंकू राम (65) पुत्र बालचंद के रूप में हुई है। रोज की तरह फेंकू राम मंगलवार की सुबह घर से पैदल टहलने निकला था। वह कमालुद्दिनपुर स्थित पेट्रोल पंप तक जाने के बाद वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह मऊ आजमगढ़ सीमा बॉर्डर स्थित औसतपुर गांव के पास पहुंचा, इसी बीच उसके पीछे से गाजीपुर की तरफ से आजमगढ़ की तरफ जा रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर- ट्राली से जा टकराए। 

हादसे में सिर में गंभीर चोट आने के कारण फेंकू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने परिजनों को बुलाने के बाद शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि फेंकू अपने पांच भाईयों रमाशंकर, शिवशंकर, बिजई और सुरेन्द्र में सबसे बड़ा था। उसके दो लड़के आशीष और वशिष्ठ तथा दो लड़कियां कंचन और सोनम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें