फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अचानक सामने आए मवेशी ने बाइक में मारी टक्कर, वृद्ध महिला घायल; अस्पताल ले जाते वक्त मौत

Sat, 27 Apr 2024 04:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

Mau News: सूचना मिलने पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को बड़राव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। जहां उर्मिला की हालत खराब देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उर्मिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
दाह-संस्कार की तैयारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अतरसावा गांव में बीती शाम एक बाइक में अचानक सामने आए एक मवेशी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक और सवार महिला घायल हो गई। हादसे में घायल महिला की देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन


शनिवार को परिजनों ने मृतका का अंतिम संस्कार दोहरीघाट मुक्तीधाम पर कर दिया। घटना के समय मृतका अपने पति के साथ मांदीसिपाह स्थित मां कोयलमर्याद भवानी मंदिर जा रही थी।

घोसी कोतवाली क्षेत्र के खोन्हाचवर गांव निवासी उर्मिला मिश्रा (62) पत्नी जनार्दन अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की देर शाम-दर्शन पूजन करने मांदीसिपाह स्थित मां कोयलमर्याद भवानी मंदिर जा रही थी। 
विज्ञापन


वह वह बोझी- मांदीसिपाह मार्ग पर, दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अतरसावां गांव के सामने जैसे ही पहुंची कि बाईं तरफ से खेत से निकला एक मवेशी सड़क पर अचानक सामने आ गया। मवेशी ने बाइक में टक्कर भी मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में उर्मिला के सिर पर गंभीर चोट लगी।

शनिवार को परिजनों ने मृतका का अंतिम संस्कार दोहरीघाट पर किया। मृतका स्वास्थ्य मिडवाइफ पद से सेवानिवृत्त थी, जबकि उनके पति जनार्दन मिश्र आर्मी फौज से सेवानिवृत्त हैं। मृतका के कुल दो पुत्र और एक पुत्री हैं, इनमें एक पुत्र और पुत्री की शादी हो गई है। जबकि एक पुत्र है, जिसकी शादी होना अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें