रानीपुर। थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर मिर्जा हाजीपुरा मार्ग जनता इंटर कॉलेज रानीपुर के पास शुक्रवार की दोपहर बाइक-स्काॅर्पियो को बचाने में ऑल्टो बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कार चालक सहित दो घायल हो गए। आजमगढ़ जनपद के थाना तरवा क्षेत्र के परमानपुर निवासी करन वर्मा (21) और रोशन वर्मा (17) सड़क की तरफ से अपने घर परमानपुर जिला आजमगढ़ जा रहे थे। अभी उनकी ऑल्टो रानीपुर जनता इंटरर कॉलेज के पास पहुंची ही थी की सामने से आ रही स्काॅर्पियो और बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। जिसमें करन वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आनन-फानन में ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।