फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ताला तोड़कर दुकान से तेल, साबुन, किशमिश और काजू चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर करहां स्थित खालिद सैफुल्लाह की किराना की दुकान के शटर का ताला तोड़कर मंगलवार की रात चोर साबुन, किशमिश, काजू आदि 25 हजार रुपये के सामान और 51 हजार रुपये नगदी उठा ले गए।
विज्ञापन

उनकी पहचान न हो इसके लिए सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उठा ले गए। दुकानदार ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में खालिद सैफुल्लाह ने बताया कि रोज की तरह सोमवार की रात 10:30 बजे दुकान बंद करके घर चले गए।
मंगलवार की सुबह आठ बजे छोटा बेटा शादिक दुकान खोलने पहुंचा तो शटर का ताला टूटा था। दुकान खोलकर देखा तो अंदर सामान बिखरे थे। कैशबॉक्स और सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर गायब था। कैशबॉक्स में 51 हजार रुपये रखा था। दुकान में रखे 25 हजार रुपये के रिफाइंड और सरसो का तेल, किशमिश, काजू, साबुन सहित अन्य सामान गायब था। दुकान से निकाला गया कैशबॉक्स पास में ही चाय की दुकान के पास पड़ा था। खालिद ने बताया कि पांच साल में उनकी दुकान में छठवीं बार चोरी हुई है। बताया कि बगल में कपड़ा व्यवसायी देवा यादव के घर का दरवाजा चोरों ने बाहर से बंद कर दिया था, जिससे घटना की जानकारी होने पर वो बचकर निकल सकें।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिले पर डायल 112 और कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोर पकड़ लिए जाएंगे। -केके वर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें