फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हर महीने 1500 रुपये में निजी बसों को अनुबंधित करेगा परिवहन निगम, सात आवेदन आए

विज्ञापन
विज्ञापन
नई व्यवस्था के तहत जिले के ग्रामीण इलाकों से जिला मुख्यालय के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। योजना को लागू करने के लिए परिवहन निगम निजी बसों को अनुबंधित करेगा। इसके बदले में बस मालिक को हर माह 1500 रुपये निगम को देना होगा।
विज्ञापन

एक सप्ताह में सात आवेदन मिले हैं। 28 मार्च तक आवेदन लेने का समय निर्धारित किया गया है। डीएम की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय समिति प्रस्तावित रूटों पर अंतिम मुहर लगाएगी। गठित समिति में डीएम अध्यक्ष, सीडीओ, एआरटीओ और एआरएम सदस्य हैं।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों को सुगम और सस्ती परिवहन सेवा से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। निजी बसों को इससे जोड़कर परिवहन निगम 10 साल के लिए अनुबंध करेगा। इससे स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और ग्रामीण क्षेत्र जिला मुख्यालय से जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन

नियम के अनुसार 15 से 28 सीट वाली डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों को 10 साल के लिए अनुबंधित किया जाएगा। इसके लिए बस मालिक को 2000 रुपये आवेदन शुल्क, 5000 रुपये सिक्योरिटी मनी और हर माह 1500 रुपये एआरएम कार्यालय में जमा करना होगा।
किसी भी रूट पर बस चलाने के लिए आरटीओ कार्यालय से परमिट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस की पूरी कमाई वाहन स्वामी ही रखेगा। एक बस दिनभर में कम से कम दो फेरे लगाएगी, जबकि दो से अधिक फेरे लगाने पर कोई रोक नहीं है।
मऊ डिपो के एआरएम गौतम प्रसाद गुप्ता ने बताया कि अब तक तीन-चार ब्लॉकों से सात आवेदन मिले हैं, लेकिन अभी तक किसी ने शुल्क जमा नहीं किया है, जिससे प्रस्ताव रूट निर्धारण के लिए गठित समिति के पास भेजा जा सके। 28 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे।
अप्रैल में प्रक्रिया पूरी कर मई माह में बसों का संचालन शुरू होगा। बसें दूसरे जिले में नहीं जा सकेंगी। चालक और परिचालक भी मालिक ही रखेंगे।

इन रूटों पर बस चलाने के लिए मिले आवेदन
अब तक चार ब्लॉकों से सात अलग अलग रूटों के लिए आवेदन मिले हैं। 18 मार्च को बड़रांव ब्लॉक के मुहम्मदाबाद सिपाह-मादी-अतरसावां-बोझी-थानीदास-घोसी-कोपागंज-मऊ रूट। दोहरीघाट ब्लॉक से नुरुल्लाहपुर-सरफोरा-सूरजपुर-बंधनपुर-करौदी-नरायनपुर-मुम्मदपुर-टेसुपार-बिरैचा-धुरई नगर-पिड़सुई-गोफा-थानीदास-घोसी-कोपागंज-मऊ रूट। घोसी ब्लॉक से सद्दोपुर-शीतलपुर-बीबीपुर-कलाफरपुर-बनाफे-गुलौरी-गोदना-असना-बनियापार-कनकुडीह-अकोल्ही-दरगाह-फतेहपुर-डोडहरा-कोपागंज-मऊ रूट पर बस चलाने के लिए आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें