फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधा कटा तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार- मुख्य अभियंता

विज्ञापन
दोहरीघाट के मुक्तिधाम से घाघरा की बाढ़ का अवलोकन करते सिचाँई विभाग के मुख्य अभियंता गण्डक आलोक क? - फोटो : MAU
विज्ञापन
दोहरीघाट। घाघरा के रौद्र रूप धारण करने से जहां मुक्तिधाम पर करीब बीस करोड़ की लागत से बने लांचिग पैड बोल्डर की पिचीग नदी की धारा में खिसकने लगी थी। जिसको लेकर सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता गंडक आलोक कुमार जैन तथा अधीक्षण अभियंता भानुप्रताप सिंह ड्रेनेज खंड बलिया ने मुक्तिधाम गौरीशंकर घाट पर कटानरोधी कार्य का निरीक्षण किया। कहा कि किसी भी हालत में कटान नहीं होनी चाहिए।कटाने रोकने का युद्ध स्तर पर प्रयास किया जाए।
विज्ञापन

वहीं सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता वीरेंद्र पासवान को निर्देश दिया कि अगर पिचिंग में कोई कमी रह गई है तो उसे तुरंत पुरा किया जाए। अगर कटान हुई तो इसके सीधे जिम्मेदार आप होंगे। वहीं तत्काल बोल्डर की पिचिंग नदी की धारा में करने का निर्देश दिया। बंधों की सुरक्षा के लिये एक टीम गठित कर 24 घंटे निगरानी का सख्त निर्देश दिया। मुक्ति धाम गौरीशंकर घाट रामजानकी घाट व डीह बाबा तथा शाही मस्जिद के पास हर जगह सर्तक रहने का दिशा निर्देश सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को दिया तथा चिऊटीडाड़ रिंग बंधों की सुरक्षा के लिए बाढ़ खंड आजमगढ़ अधिशासी अभियंता दीपक कुमार को भी लगातार बंधो की निगरानी का निर्देश दिया। कहा कि बंधा टूटा या कटा तो अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उनके साथ निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग बाढ़ खण्ड समेत आजमगढ़ बलिया गोरखपुर मऊ के अधिकारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें