फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बढुआगोदाम-काझा मार्ग के काम में लापरवाही के मामले में बुधवार को प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन ने संबंधित कार्यदायी संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी किया। सड़क जगह-जगह से उखड़ने के मामले में खुद एक्सईएन ने मौके पर पहुंचकर अपने सामने उखड़ी सड़क की मरम्मत कराई। बुधवार को अमर उजाला में इससे जुड़ी खबर प्रकाशित की गई थी।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधीशासी अभियंता चक्रेश केन ने बताया कि बढुआगोदाम से काझा के बीच नवीनीकरण योजना के तहत बन रही सड़क में खामी की जानकारी मंगलवार की शाम मिली थी। इस मामले को संज्ञान में लेकर वह खुद वनदेवी धाम के आगे उस्मानपुर गांव के पास पहुंचे। यहां मंदिर के सामने सड़क उखड़ी मिली। उन्होंने अपने सामने इसकी मरम्मत कराई। अधीशासी अभियंता ने बताया कि बुधवार को अमर उजाला में - 1.79 करोड़ रुपये से बनी सड़क एक सप्ताह में ही उखड़ने लगी... शीर्षक से प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेकर और घटनास्थल पर मिली खामी पर संबंधित कार्यदायी संस्था मेवीएसवाई इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया गया है। इस बारे में तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।
नोटिस में बताया गया है कि मार्ग के किमी 4 और 5 में सीलकोट का कार्य संतोषजनक नहीं है। इसकी दुबारा मरम्मत कराने के लिए कहा गया है। बता दें कि बढुआगोदाम से वनदेवी होते हुए रानीपुर ब्लॉक के काझा जाने वाली 14 किमी सड़क का 1.79 करोड़ रुपये से नवीनीकरण का काम एक अप्रैल से शुरू किया गया है। लेकिन आठ दिन के अंदर ही यह सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी।
विज्ञापन


सड़क के दोनों तरफ तीन फीट के बन गए गड्ढे



बढुआ गोदाम। मऊ नगर क्षेत्र के पाॅलिटेक्निक मार्ग पर बकवल मोड़ से कंधेरी गांव तक सड़क के दोनों तरफ तीन फीट तक के गड्ढे बन गए हैं। आए दिन बाइक फिसलने से लोग घायल हो रहे हैं, लेकिन इस समस्या पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है। सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण की लोगों ने मांग की है।



क्षेत्र के जोगेंद्र सिंह, गुलाब, संजय यादव, घूरा पांडेय, सुनील तिवारी, पंकज यादव, प्रेम नारायण, कल्पनाथ, राजेंद्र पासवान, ओम प्रकाश आदि लोगों ने बताया कि यह सड़क नगर पालिका के वार्डों सहित दर्जनभर गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ती है। इस मार्ग पर केंद्रीय विद्यालय, पाॅलिटेक्निक कॉलेज, दूरदर्शन केंद्र, चार इंटर कॉलेज, दो गैस एजेंसी है। प्रतिदिन बकवल, छोटी बकवल, परसपुरा, सुल्तानपुर, गड़वाभार, कंधेरी, रकौली सहित 12 से अधिक गांवों के हजारों लोग आवागमन करते हैं। सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण के लिए पाॅलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य ने विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की है। लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें