फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नगरपालिका में एक करोड़ से 24 स्थानों पर लगाए जाएंगे वाॅटर कूलर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गर्मी के मौसम में आम लोगों को प्यास बुझाने के लिए दुकानों सेे बोतल बंद पानी नहीं खरीदना पड़ेगा। नगरपालिका की तरफ से एक करोड़ से नगर क्षेत्र में 24 स्थानों पर वाॅटर कूलर लगाए जाएंगे। नगरपालिका चेयरमैन ने गत दिनों वार्ड नंबर 14 कंधेरी में 4.34 लाख रुपये की लागत से वॉटर कूलर का लोकार्पण किया। अन्य स्थानों पर वाटर कूलर लगाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

116 वर्ग किमी में फैली मऊ नगरपालिका में 45 वार्ड की आबादी तीन लाख 44 हजार है। अप्रैल में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से राहगीरोें सहित आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। तेेज धूप के बीच प्यास लगने पर शीतल पेयजल के लिए लोगों को इधर उधर भटकना पड़ रहा है। नगरपालिका क्षेत्र में अभी तक आठ स्थानों पर ही वाटर कूलर लगे हैं। भीषण गर्मी में हर पांच मिनट में लोगों का गला सूख रहा है, जिसे शीतल जल से तर करने के लिए राहगीरों को बोतल बंद पानी या पाउच दुकानों से खरीदना पड़ रहा था। इसके पीछे का कारण कई खराब पड़े वाटर कूलर थे, जिसे दुरुस्त कराने का कार्य नगर पालिका परिषद ने शुरू किया है। जहां जो खराबी है उसे दूर कराया जा रहा है। भीषण गर्मी से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका की ओर से आम लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए एक करोड़ की लागत से नगर क्षेत्र में 24 स्थानों पर वाटर कूलर लगाएं जाएंगे। वार्ड नंबर 14 कंधेरी में केन्द्रीय विद्यालय के पास तिराहे पर 4.34 लाख रुपये की लागत से नगरपालिका चेयरमैन ने वाटर कूलर का लोकार्पण कराया। नगरपालिका के अधिकारियों के अनुसारए जिस स्थान पर कूलर खराब पड़े हैं, उनको ठीक किया जाएगा या बदला जाएगा।


कोट
-
गर्मी से राहत दिलाने के लिए शहर में लोगों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। जल्द ही नगर क्षेत्र में 24 स्थानों पर वाटर कूलर लगाएं जाएंगे। प्रक्रिया चल रही है। - अरशद जमाल, नगरपालिका चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें